Instagram · Stories और Reels

Instagram story size: 1080×1920, safe zones के साथ

Story और reel full-screen 9:16 होते हैं। Instagram ऊपर के 250 px पर आपका नाम और नीचे के 250 px पर reply bar रखता है, इसलिए tool crop करते समय वो दोनों zones दिखाता है।

1080×19209:16Safe zones preview मेंOffline भी चलता है
0 अपलोड। आपकी फोटो इस डिवाइस से बाहर नहीं जाती, और Wi-Fi बंद होने पर भी टूल चलता रहता है।

फोटो यहाँ ड्रॉप करें या टैप करके चुनें

JPG, PNG, WebP, HEIC (iPhone), RAW · हर फाइल 80 MB तक

और ऑप्शन
1080 px सबसे सेफ चॉइस है। नए ऐप वर्ज़न में 1440 px और शार्प दिख सकता है।
शार्पन
रिज़ल्ट इस साइज़ के बराबर या इससे छोटा होगा।
और ऑप्शन
शार्पन

×

0 अपलोड। आपकी फोटो इस डिवाइस से बाहर नहीं जाती, और Wi-Fi बंद होने पर भी टूल चलता रहता है।अपने ब्राउज़र का Network टैब देख लें: कोई इमेज रिक्वेस्ट नहीं, कभी नहीं। टिप: Ctrl+V / ⌘V से फोटो पेस्ट करें।

Pixels
1080×1920
Ratio
9:16
ऊपर का safe zone
250 px
नीचे का safe zone
250 px
File size
1.5 MB से कम

Instagram story blur kyon hoti hai, feed post se zyada

Stories feed posts से ज्यादा compress होती हैं। Instagram मानकर चलता है कि story थोड़ी देर की चीज है, इसलिए उसे कम quality पर encode करता है और source बड़ा हो तो उसे aggressively scale करता है। Screenshot या 12 MP की photo सीधे story में डालना blur की सबसे पक्की recipe है।

1080×1920 की ऐसी JPEG दें जो पहले से करीब 1.5 MB से नीचे हो, तो app के पास करने को बहुत कम बचता है। हमारी testing में फर्क सबसे ज्यादा text और पतली lines पर दिखा, और stories में ज्यादातर यही होता है: offer का price, shop का timing, किसी customer का screenshot, shaadi का invite।

Network भी मायने रखता है। कमजोर signal पर Instagram upload जल्दी निपटाने के लिए छोटा version भेज सकता है, खासकर stories में। Wi-Fi या पूरे 4G/5G signal पर post करें, और upload पूरा होने तक app से बाहर मत जाएं।

Safe zone और text कहां रखें

Instagram story के ऊपर आपका profile name और progress bar रखता है, और नीचे reply box और share के buttons। इन दोनों पट्टियों के अंदर जो भी है, ज्यादातर phones पर ढक जाता है।

  • Text और चेहरे बीच के 1080×1420 हिस्से में रखें।
  • Stickers, polls और links app के अंदर जुड़ते हैं, उनके लिए भी जगह छोड़ें।
  • यही frame reel cover के लिए भी चलता है, पर profile grid cover का सिर्फ बीच वाला 3:4 हिस्सा दिखाता है, इसलिए जरूरी चीज बीच में रखें।

Preview पर ये zones खिंचे हुए दिखते हैं; photo को drag करके तब तक set करें जब तक चेहरा और text उनसे बाहर न आ जाएं।

अपनी फोटो पर आज़माएँपेज के ऊपर एक फोटो ड्रॉप करें। दस सेकंड बाद वह सही साइज़ में, शार्प और पोस्ट के लिए तैयार होगी।
फोटो कंप्रेस करें

जो photo 9:16 में fit नहीं होती

Camera की normal 4:3 या 3:2 photo को 9:16 बनाने में काफी crop होता है। दो ईमानदार रास्ते हैं: ऊपर के drag control से खुद crop करें और जो कटा उसे मान लें, या photo पूरी रखें और Instagram को app में blur या coloured background जोड़ने दें। दूसरा रास्ता चुनें तब भी photo को पहले 1080 px चौड़ाई पर ले आएं, ताकि दिखने वाला हिस्सा दो बार compress न हो।

Screenshot की story अलग ध्यान मांगती है। Phone का screenshot PNG होता है, अक्सर 1 से 3 MB का, और ratio 9:16 के आसपास होता है पर exactly नहीं। Story preset उसे सही size की JPEG में हल्के sharpen के साथ बदल देता है, ताकि chat या payment वाले screenshot का text पढ़ने लायक रहे।

एक साथ कई stories (event की photos, किसी product का launch) लगानी हों तो सबको इसी रास्ते से निकालें; tool में 50 photos एक साथ जाती हैं। तैयार की हुई और सीधे gallery से डाली हुई stories मिलाने पर sequence sharp और blur के बीच झूलती है, और वो अकेली एक नरम story से ज्यादा खटकता है।

लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं

Instagram story की size pixels में क्या है?

1080×1920 pixels, यानी 9:16 ratio। छोटी image upscale होती है और बड़ी downscale, दोनों में extra compression लगता है।

Story के safe zone क्या हैं?

1080×1920 के canvas में ऊपर के करीब 250 px और नीचे के 250 px Instagram का interface ढक लेता है। चेहरे, text और logo बीच के 1420 px में रखें।

क्या reel cover की size story जैसी ही है?

हां, 1080×1920। फर्क grid preview में है, जो cover का बीच वाला 3:4 हिस्सा (1080×1440) दिखाता है। Reel cover preset वो box preview पर बना देता है।

मेरी story blur क्यों आती है?

ज्यादातर source बहुत बड़ा था, screenshot था, या कमजोर network पर data saver के साथ upload हुआ। 1080×1920 पर resize करें, file करीब 1.5 MB से नीचे रखें, और Media quality settings में Upload at highest quality on करें।

इसे इस्तेमाल करने के और तरीके

यह पेज होमपेज वाला ही प्राइवेट टूल इस्तेमाल करता है; बस प्रीसेट बदल जाता है।

IGCOMPRESSOR एक स्वतंत्र टूल है और इसका Instagram, Meta, WhatsApp, YouTube या यहाँ बताए किसी भी प्लेटफ़ॉर्म से कोई संबंध नहीं है।