हाल के UPSC notifications 10 दिन के अंदर की photo मांगते हैं, जिस पर candidate का नाम और photo की date printed हो, सादा background, बिना चश्मे और cap के। Photo लें, किसी भी editor में नीचे text की पट्टी जोड़ें (नाम और date साफ, पढ़ने लायक font में), फिर यहां UPSC photo preset से 350×350 pixel size और 20 से 300 KB की range में लाएं।
Text की पट्टी जोड़ते समय दो बातें: पट्टी photo के अंदर हो, अलग से चिपकाई हुई न लगे, और crop करते समय preview को इस तरह drag करें कि चेहरा और text दोनों square के अंदर रहें। 350×350 square है, और phone की photo 3:4 होती है, इसलिए ऊपर-नीचे का हिस्सा कटेगा; text को चेहरे के ठीक नीचे रखें, photo के सबसे नीचे नहीं।
Signature की range वही है: सफेद कागज पर काली या नीली ink से sign करें, ink के आसपास tight crop करें, और UPSC signature preset लें। 350×350 के square में लंबी signature के ऊपर-नीचे सफेद जगह बचेगी, वो ठीक है।